Karnataka Politics: कर्नाटक में विधायक दल के नेता के बिना भाजपा करेगी ये काम

कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के बिना आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भाग लेगी। पढ़ें पूरी रिपोर्ट डाइनामाइट न्यूज़ पर

Updated : 3 July 2023, 12:39 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: कर्नाटक में विपक्षी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक दल के नेता के बिना आज से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में भाग लेगी।

विपक्ष के नेता की नियुक्ति के संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा से चर्चा के बाद भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने सोमवार को कर्नाटक में दो पर्यवेक्षकों को भेजने का फैसला किया है।

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया और पार्टी के महासचिव विनोद तावड़े को नेता प्रतिपक्ष के चुनाव के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया है।

मई में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 135 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की जबकि भाजपा ने 66 और जनता दल (सेक्यूलर) ने 19 सीटें जीती थी।

येदियुरप्पा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ एक बैठक के बाद रविवार देर रात दिल्ली में पत्रकारों से कहा कि ये पर्यवेक्षक भाजपा विधायकों की राय लेंगे और पार्टी आलाकमान को एक रिपोर्ट सौंपेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि पर्यवेक्षकों द्वारा ली गयी राय के आधार पर पार्टी विधायक दल के नेता का चयन करेगी जो विपक्ष का नेता होगा।

भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति के संबंध में येदियुरप्पा ने कहा कि पार्टी विधायकों की राय के आधार पर इस पर फैसला लिया जाएगा।

इस बीच, पार्टी के सूत्रों ने बताया कि कर्नाटक विधानसभा के दोनों सदनों में सोमवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत के संबोधन के तुरंत बाद दोपहर एक बजे भाजपा के विधायक दल की बैठक होगी।

Published : 
  • 3 July 2023, 12:39 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement