Karnataka BJP: येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र ने कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष का कार्यभार संभाला

भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को औपचारिक रूप से यहां राज्य पार्टी कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया। पढ़िए डाईनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 15 November 2023, 12:47 PM IST
google-preferred

बेंगलुरु: भारतीय जनता पार्टी की कर्नाटक इकाई के नवनियुक्त अध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र ने बुधवार को औपचारिक रूप से यहां राज्य पार्टी कार्यालय में अपना कार्यभार संभाल लिया।

पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा, बसवराज बोम्मई और डी वी सदानंद गौडा तथा पार्टी के वरिष्ठ नेता इस दौरान मौजूद थे।

येदियुरप्पा के बेटे तथा विधायक विजयेंद्र को दस नवंबर को इस पद पर नियुक्त किया गया था। विजयेंद्र पहले भी पार्टी की राज्य इकाई के महासचिव तथा उपाध्यक्ष रह चुके हैं। इससे पहले नलिन कुमार कटील यह जिम्मेदारी संभाल रहे थे।

दक्षिण कन्नड़ से तीन बार लोकसभा सदस्य रहे कटील ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के रूप में अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर लिया था और पिछले साल उन्हें विस्तार दिया गया था।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार विजयेंद्र ने कहा कि उन्हें पहले भी पार्टी कार्यकर्ता की जिम्मेदारी दी गई थी। उन्होंने कहा कि सभी को साथ लेकर पार्टी संगठन को आगे बढ़ाना, मजबूत करना तथा लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक सीट जीतना उनके समक्ष मुख्य चुनौतियां हैं।

Published : 
  • 15 November 2023, 12:47 PM IST