सिद्धिविनायक में गणेश महोत्सव की धूम, गूंजा ‘गणपति बप्पा मोरया’

कानपुर के सिद्धिविनायक में गणेश महोत्सव पर भक्तों की भारी भीड़ इकट्ठा हुई। श्रद्धालुओं ने गणेश चतुर्थी के मौके पर मनोकामनाएं मांगी।

Updated : 26 August 2017, 12:11 PM IST
google-preferred

कानपुर: पूरे देश में धूमधाम से गणेश महोत्सव का आगाज़ हो गया। लोगों ने गाजे-बाजे के साथ गणपति का स्वागत किया। इस मौके पर कानपुर में गणपति की शोभायात्रा निकाली गई। यात्रा सुतरखाना स्थित घंटाघर गणेश मंदिर से शुरू होकर सिद्धिविनायक घण्टाघर पर समाप्त हुई।

यह भी पढ़ें: देशभर में गणेशोत्सव की धूम, पीएम मोदी ने देशवासियों को दी शुभकामनाएं

सभी भक्त शोभायात्रा में नाचते-झूमते गणपति बप्पा का स्वागत किया। शोभायात्रा सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचने के बाद भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। दर्शन के लिये मंदिर में भक्तों की भीड़ उमड़ी रही।

नौ ग्रह का दर्शन करते भक्त

यह भी पढ़ें: कानपुर में गणेश महोत्सव की धूम

नौ ग्रह का किया दर्शन

भक्तों ने सिद्धिविनायक में भगवान गणेश के दर्शन के बाद नौ ग्रह का भी दर्शन किया। श्रद्धालुओं ने नौ ग्रह के दर्शन कर ढेरों मनोकामनाएं मांगी।

मंदिर के बाहर लगा भक्तों का तांता

यहां मनोकामनाएं पूरी होती हैं- भक्त

10 सालों से सिद्धिविनायक के दर्शन के लिये आ रहे भक्त ने बताया कि यहां उनकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। मन्दिर समिति के सदस्यों ने बताया कि वैसे तो यहां रोज भक्तों की भीड़ उमड़ती है लेकिन गणेश महोत्सव पर हजारों की संख्या में भीड़ इकट्ठा होती है।

Published : 
  • 26 August 2017, 12:11 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement