कानपुर में गणेश महोत्सव की धूम

डीएन संवाददाता

देशभर में गणेश महोत्सव की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। कानपुर के शास्त्री नगर पार्क में गणपति की 40 सुंदर और अनोखी मूर्तियां लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

कानपुर में गणेश महोत्सव की धूम
कानपुर में गणेश महोत्सव की धूम


कानपुर: देशभर में गणेश महोत्सव की तैयारियां ज़ोर शोर से चल रही है। 25 अगस्त यानी शुक्रवार को गणेश महोत्सव की शुरुआत होने जा रही है। कानपुर में भी हर तरफ विघ्नहर्ता गणेश जी की मूर्तियां सजने लगी है। वहीं जगह-जगह क्षेत्रीय समिति के लोग अपने-अपने पंडाल में मूर्तियां ले जाकर तैयारियों में जुट गए हैं। कानपुर के शास्त्री नगर पार्क में गणपति की 40 सुंदर और अनोखी मूर्तियां लोगों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। सिद्धिविनायक भगवान पंडाल में विराजमान है उनके स्वागत के लिए पंडाल में महिलाएं फूलों का स्वागतम लिख कर अपने गणेशा का वेलकम करने में जुट गई है।

गणपति बने आकर्षण का केंद्र

शास्त्री नगर पार्क के पंडाल में करीब 40 सिद्धिविनायक विघ्नहर्ता गणपति की मूर्तियां विद्यमान हैं। गणेश महोत्सव को लेकर ये मूर्तियां पंडाल में सज गयी हैं। शास्त्री नगर पार्क में इस बार नई तरह की मूर्तियां पंडाल में लगाई गयी है। जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं।

कमेटी के सदस्य रवि सिंह ने बताया कि इस बार पंडाल में कई प्रकार की मूर्तियां लगाई गई हैं। यहां दो दिन के लिए गणपति मूर्तियों की प्रदर्शनी लगाई गई है। शाम को यहां इन मूर्तियों को देखने के लिए मेले जैसा माहौल हो जाता है।

उन्होंने बताया कि इस बार महाराष्ट्रीयन लुक वाली घोड़े पर सवार गणपति की मूर्ति लोगों में काफी पसंद की जा रही है। वहीं शेष नाग पर सवार गणपति वाली मूर्ति और मोर पर विराजमान वाली मूर्तियां भी लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। यहां करीब 40 मूर्तियां है ये सभी मूर्तियां मिट्टी से बनाई हुई हैं और सभी मूर्तियों का निर्माण कानपुर से ही होता है। वहीं इन मूर्तियों को निःशुल्क पंडाल समिति के लोगों को अपने कार्यक्रम के लिए दे दिया जाता है। जिसका इनसे किसी भी प्रकार का शुल्क नही लिया जाता। इस बार गणेश महोत्सव का पर्व लोग बड़ी धूमधाम से मनाने की तैयारी में जुट गए हैं।










संबंधित समाचार