हिंदी
कानपुर: जनता की सुरक्षा में जुटी पुलिसी सरकारी लापरवाही खुद ही महफूज आवास की बड़ी समस्या से जूझ रही है। जर्जर बैरक में रहने के कारण एक पुलिस कर्मी की मौत हो गयी जबकि तीन पुलिस वाले घायल हो गये। कानपुर पुलिस लाइन में बीती रात यह दुखद हादसा सामने आया।
मिली जानकारी के अनुसार मैनपुरी निवासी सिपाही अरविंद सिंह पुलिस लाइन के बैरक नम्बर 1 मे रहते थे। कल रात भोजन कर वह सो रहे थे। तभी अचानक बैरक की छत भरभराकर गिर पड़ी, जिसके नीचे दबने से उनकी मौत हो गयी।
इस हादसे में पुलिस बैरक की छत पर सो रहे औरेया निवासी सिपाही राकेश, मनीष और कौशांबी निवासी अमृतलाल छत के साथ ही नीचे आ गिरे और मलबे में दब गये। इस हादसे के बाद मलबे में दबे सिपाही अरविंद को डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि बाकी तीन पुलिस कर्मी जख्मी हैं।
पुलिस कर्मियों का आरोप है कि हादसे की जानकारी सीनियर अफसरों को दी गई। मगर इसके बाद भी एंबुलेंस आधा घंटा लेट पहुंची।
Published : 25 August 2020, 9:59 AM IST
Topics : death Kanpur Police Man कानपुर घायल पुलिस कर्मी पुलिस लाइन बैरक मौत हादसा