हिंदी
आजमगढ़: जिले में आज कंधरापुर पुलिस (Kandhrapur Police) ने धर्मांतरण के मामले तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में कुछ दिन पूर्व ही विश्व हिंदू परिषद (Vishwa Hindu Parishad) ने मुकदमा दर्ज कराया था।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा (Hemraj Meena) के नेतृत्व में अपराध व अपराधियों के नियंत्रण हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में कंधरापर और महाराजगंज थाने की पुलिस ने धर्मांतरण कराने वाले तीन अभियुक्त राजेश कुमार व उनकी पत्नी इंदुबाला (Indubala) और अमरनाथ राजभर (Amarnath Rajbhar) को गिरफ्तार किया है।
संबंधित धाराओं में चालान
इस मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में चालान करते हुए तीनों को न्यायालय भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक कुछ दिन पूर्व ही विश्व हिंदू परिषद ने अभियुक्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया था।
Published : 8 October 2024, 3:48 PM IST
Topics : dyamite news Hemraj Meena religious conversion UP Police आजमगढ़ कंधरापुर पुलिस धर्मांतरण पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा विश्व हिंदू परिषद