हिंदी
लखनऊ: हिंदू समाज पार्टी के अध्यक्ष कमलेश तिवारी की शुक्रवार 18 अक्तूबर को दिनदहाड़े हुई हत्या के बाद रविवार 20 अक्तूबर को पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके सरकारी आवास पर भेंट की। कमलेश तिवारी के परिवार ने 11 मांग का एक पत्र मुख्यमंत्री को सौंपा। कमलेश का परिवार लखनऊ में कमलेश तिवारी की प्रतिमा लगाने की मांग कर रहा है।
खुर्शीद बाग का नाम बदलकर कमलेश बाग रखने के साथ ही अपराधियों पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की गई है। कुल 11 प्रमुख मांग को सीएम योगी आदित्यनाथ के सामने रखा गया है। मुख्यमंत्री ने आनन-फानन में पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह को भी तलब किया। उनके साथ एसआइटी प्रभारी पुलिस महानिरीक्षक एसके भगत भी पहुँचे। मुख्यमंत्री ने कमलेश तिवारी के परिवार के सामने ही ओपी सिंह से हत्या की जांच की प्रगति का ब्यौरा भी लिया और हत्यारों को जल्दी ही पकड़ने का निर्देश दिया। (वार्ता)
Published : 20 October 2019, 3:28 PM IST
Topics : Kamlesh Tiwari uttarpradesh Yogi Adityanath आदित्यानाथ कमलेश तिवारी क्राइम समाज हत्या हिंदू