हिंदी
नई दिल्लीः फीस में बढ़ोत्तरी को लेकर जेएनयू के स्टूडेंट्स ने संसद मार्च शुरू कर दिया है। इस मार्च में लगभग दो हजार स्टूडेंट्स शामिल हैं। मार्च के दौरान इस स्टूडेट्स ने तीन बैरिकेड भी तोड़ दिए हैं। पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए अब तक करीब तीन दर्जन छात्र-छात्राओं को हिरासत में लिया है।
यह भी पढ़ेंः 17वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू, जानिए इन नए सांसदों ने ली शपथ
मार्च को देखते हुए जेएनयू कैंपस के बाहर धारा 144 लागू कर दी गई है। प्रदर्शन करने वालों स्टूडेंट्स ने सरकार से फिस को कम करने की मांग की है। स्टूडेंट्स का कहना है कि अगर सरकार उनकी मांगे मान लेगी तो वो कोई मार्च नहीं करेंगे। दिल्ली पुलिस ने 9 कंपनी फोर्स तैनात की है. करीब 1200 पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
यह भी पढ़ें: शीतकालीन सत्र शुरू होते ही हुआ हंगामा, शिवसेना ने किया वॉक आउट

जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय (जेएनयू) में प्रबंधन और छात्रों के बीच पिछले कई दिन से जारी विवाद के समाधान के लिए सरकार ने विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के पूर्व अध्यक्ष प्रोफेसर वी एस चौहान की अगुवाई में सोमवार को तीन सदस्यीय उच्चाधिकार प्राप्त समिति का गठन किया है। यह समिति सभी पक्षों से बातचीत कर जेएनयू के विवाद का समाधान सुझायेगी।
Published : 18 November 2019, 1:49 PM IST
Topics : Jawaharlal Nehru University JNU Lok Sabha Parliament rajya sabha Student Protest जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय संसद