JNU प्रदर्शन: पुलिस-छात्रों के बीच झड़प, कैंपस में तनाव; 14 गिरफ्तार
जेएनयू में वाइस चांसलर के कथित जातिवादी कमेंट्स और यूजीसी नियमों के विरोध में छात्र प्रदर्शन पर उतर आए। दिल्ली पुलिस पर हमले और सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में 14 छात्रों को गिरफ्तार किया गया। छात्रों ने पुलिस का पुतला जलाने की कोशिश की, जिससे कैंपस के बाहर हाई सिक्योरिटी अलर्ट लगा दिया गया।