Jharkhand: ईडी ने हेमंत सोरेन के खिलाफ की कार्रवाई, झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली

डीएन ब्यूरो

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली
झामुमो कार्यकर्ताओं ने निकाली विशाल रैली


रांची: प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को निशाना बनाने का आरोप लगाते हुए सोमवार को रांची में झामुमो कार्यकर्ताओं ने एक विशाल रैली निकाली।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार पार्टी के झंडे, बैनर और सोरेन की तस्वीरें लेकर समर्थक मोरहाबादी मैदान में एकत्र हुए, जहां से उन्होंने मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास की ओर मार्च किया।

यह भी पढ़ें: जांच एजेंसियों के रडार पर आये ये नेता, तस्वीरों में देखिये किस पर क्या है आरोप 

झारखंड में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन 27 जनवरी की रात को राष्ट्रीय राजधानी के लिए रवाना हो गए थे, जबकि यहां रांची में सोमवार के निर्धारित सरकारी कार्यक्रम बिना किसी स्पष्टीकरण के रद्द कर दिए गए हैं।

रैली के दौरान ‘‘हेमंत सोरेन मत घबराना, हम तुम्हारे साथ हैं’’ जैसे नारे लगाए गए। रैली मोरहाबादी मैदान लौटने से पहले मुख्यमंत्री आवास और राजभवन के पास से गुजरी।

यह भी पढ़ें: नीतीश कुमार के ‘इंडिया’ गठबंधन निकलने पर केजरीवाल का बड़ा बयान 

रैली में भाग लेने वाले झामुमो समर्थक खूंटी, रांची, गढ़वा, रामगढ़ और गुमला जैसे विभिन्न जिलों से आए थे।

गढ़वा से आये 60 वर्षीय झामुमो कार्यकर्ता रामनाथ तुरी ने आरोप लगाया कि केंद्र की भाजपा नीत सरकार सोरेन को ईडी के जरिये निशाना बना रही है।

तुरी ने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री 20 जनवरी को पूछताछ के लिए पेश हुए थे। ऐसे में ईडी की आगे की कार्रवाई अनावश्यक है। हम मुख्यमंत्री के साथ एकजुटता दिखाने के लिए यहां एकत्र हुए हैं।’’










संबंधित समाचार