जौनपुर: भाजपा प्रदेश अध्‍यक्ष डा.महेन्द्र नाथ पांडेय के प्रोग्राम में प्लास्टिक पर प्रतिबंध की उड़ीं धज्जियां

जौनपुर जनपद में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय कुंभ ग्राम सभा अभियान में पहुंचे, जहां पर उनके प्रोग्राम में प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। डाइनामाइट न्यूज की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट..

Updated : 11 January 2019, 3:23 PM IST
google-preferred

जौनपुर: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र नाथ पाण्डेय कुंभ ग्राम सभा अभियान में पहुंचे, जहां पर उनके प्रोग्राम में प्लास्टिक पर प्रतिबंध की जमकर  धज्जियां उड़ाई गई। जिसमें शासन द्वारा प्लास्टिक गिलास एवं थर्माकोल के थालियों पर रोक लगाई गई है पर यहां जमकर इसमें खाना परोसा गया।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: भष्टाचार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे स्वास्थ्य कर्मियों के साथ मारपीट, दर्जनों घायल

लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी ने किसान मोर्चा के तहत किसानों को लुभाने के लिए जौनपुर ग्राम का शुभारंभ किया। जिसमें काशी क्षेत्र से जुड़े 15 जिला के जिला अध्यक्ष सहित लोग जुड़े गोदान के मुख्य अतिथि डॉ महेंद्र नाथ पांडे प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। जिसका उद्घाटन किया डॉ महेंद्र महेंद्र नाथ पांडे ने किया।

लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि 59 दिनों में अपने देश के 59000 गांव में जाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की योजनाओं को पहुंचाना है। लोकसभा चुनाव 2019 में 350 के आसपास सीट लाने का काम करेंगे। महेंद्र पांडे ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि गठबंधन नहीं ठंड बंधन है। मोदी जी के आगे कुछ नहीं चलेगा हम अभी से लग जाना है।

यह भी पढ़ें: जौनपुर: मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले 4 लोगों को पुलिस ने दबोचा, भारी मात्रा में गांजा व हेरोइन बरामद

महेंद्र पांडे ने कार्यकर्ताओं को चुनाव के लिए आगाह करते हुए कहा मार्च के पहले सप्ताह में ही आचार संहिता लग जाएगी हमें अभी से लग जाना चाहिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगरा से उत्तर प्रदेश चुनाव का शंखनाद कर दिया है। 
 

Published : 
  • 11 January 2019, 3:23 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement
Advertisement