हिंदी
दिल्ली: कृष्ण जन्माष्टमी का पावन त्योहार आने वाला है। कृष्ण भक्त कन्हैया के स्वागत की तैयारियों में जुटे हुए हैं। जन्माष्टमी पर भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा की जाती है। इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 18 व 19 अगस्त को मनाया जाएगा।
ये तो सभी को मालूम है कि कन्हैया को माखन चोर इसलिए कहा जाता था, क्योंकि उन्हें मक्खन बहुत पसंद होता है और इसलिये वे नटखट रूप में मक्खन की चोरी भी करते थे।
आपको बता दें कि माखन चोर कन्हैया को माखन के अलावा भी कुछ और भी चीजें बेहद प्रिय थी। इन चीजों के बिना भगवान श्रीकृष्ण के स्वरूप की कल्पना भी नहीं की जा सकती है।
यह भी पढ़ें: इस बार कब मनाएं जन्माष्टमी 18 या 19 अगस्त को? जानिये सही योग और पूजन विधि
जन्माष्टमी के पूजन के मौके पर पूजन के समय उनकी प्रिय वस्तुओं को शामिल किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि उनकी प्रिय वस्तुओं को शामिल करने से भगवान श्रीकृष्ण की कृपा बरसती है।
कन्हैया की पहली प्रिय वस्तु है मोर पंख
जन्माष्टमी में भगवान श्रीकृष्ण के बाल रूप की पूजा होती है। कन्हैया को मोर पंख बहुत पसंद है। ऐसे में पूजन के दौरान मोर पंख जरूर शामिल करें। वास्तु की मानें तो मोर पंख रखने से नकारात्मकता दूर होती है।
माखन और मिश्री का लगाएं भोग
यह तो हम सभी को पता है कि भगवान श्रीकृष्ण को माखन बहुत पसंद है। ऐसे में पूजन सामग्री में माखन और मिश्री को जरूर शामिल करें और लड्डू गोपाल को माखन-मिश्री का भोग लगाएं।
यह भी पढ़ें: मथुरा-वृंदावन में इस बार खास होगा श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार, जानिये इन विशेष तैयारियों के बारे में
चढ़ाएं धनिया की पंजीरी
जन्माष्टमी के मौके पर भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव की पूजा के बाद धनिया की पंजीरी को प्रसाद के रूप में बांटा जाता है।
गाय के घी का जरूर करें इस्तेमाल
पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान कृष्ण को गायों से बहुत लगाव था। इसलिए कृष्ण के बाल रूप यानी लड्डू गोपाल की पूजा करते समय गाय के घी का इस्तेमाल कर सकते हैं।
बंसी बजइया भी कहे जाते हैं श्रीकृष्ण
ये तो सबको पता है कि भगवान श्रीकृष्ण को बंसी बजइया भी कहा जाता है। पौराणिक कथाओं के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण को बांसुरी बजाना बहुत पसंद था। इसलिए पूजन के दौरान बांसुरी जरूर शामिल करें।
Published : 18 August 2022, 1:30 PM IST
Topics : Delhi Janmashtami Janmashtami 2022 Laddu Gopal जन्माष्टमी जन्माष्टमी 2022 दिल्ली लड्डू गोपाल