हिंदी
श्रीनगर: पाकिस्तानी सैनिकों ने एक बार फिर सीजफायर का उल्लंघन करते हुए शुक्रवार को जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। इस गोलीबारी में सेना के दो जवान शहीद हो गये हैं।
पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर की फायरिंग
इस बारे में बात करते हुए रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि पाकिस्तानी सैनिकों ने सुंदरबानी सेक्टर में नियंत्रण रेखा पर फायरिंग की। वहीं भारतीय सैनिकों ने भी जवाबी कार्रवाई में गोलियां चलायी। गोलीबारी में सेना के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गये और बाद में उनकी मौत हो गयी।
ड्यूटी के दौरान उनपर की गई गोलीबारी
शहीद जवानों की पहचान नायक प्रेम बहादुर खत्री और राइफलमेन सुखबीर सिंह के रूप में की गयी है। बताया जा रहा है कि जब ये दोनों जवान राजौरी जिले के सुंदरबनी इलाके में नियंत्रण रेखा के पास ड्यूटी कर रहे थे, उसी वक्त उनपर फायरिंग की गई।
Published : 27 November 2020, 5:36 PM IST
No related posts found.