Crime News: रामलीला देखने गए युवक की हत्या; मामूली बहस के बाद धारदार हथियार से हमला, फिर मौत
बदायूं के दातागंज में रामलीला देखने आए युवकों के बीच विवाद के बाद धारदार हथियार से हमला कर दिया गया। घटना में रोहित की मौत हो गई, जबकि उसका एक साथी घायल हो गया। रोहित बेहटा गांव का रहने वाला था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।