हिंदी
नई दिल्ली: ऑलराउंडर विजय शंकर और बल्लेबाज़ शुभमन गिल को भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने विवादों में घिरे हार्दिक पांड्या तथा लोकेश राहुल की जगह आस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड दौरे के लिये भारतीय टीम में शामिल किया गया है।
यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा के शतक लगाने के बाद भारत ऑस्ट्रेलिया से हारा..
BCCI: Vijay Shankar & Shubman Gill to replace KL Rahul & Hardik Pandya in ODI side. He will be a part of the squad for the ODI series in Australia & the tour to New Zealand. Shubham Gill has been picked for the ODI & T20I series in New Zealand. pic.twitter.com/iH6XO9YazF
— ANI (@ANI) January 13, 2019
भारतीय बोर्ड ने रविवार को एक बयान में इसकी जानकारी दी। टीवी शो काॅफी विद करण पर महिलाओं के खिलाफ अभद्र टिप्पणी करने वाले दोनों भारतीय क्रिकेटरों पांड्या और राहुल को जांच के चलते स्वदेश बुला लिया गया है जो इस विवाद के दौरान आस्ट्रेलिया दौरे पर टीम का हिस्सा था। जांच पूरी होने तक दोनों टीम से निलंबित कर दिये गये हैं।
Published : 13 January 2019, 3:09 PM IST
Topics : ऑस्ट्रेलिया केएल राहुल कॉफी विद करण खिलाड़ी न्यूजीलैंड भारतीय क्रिकेट टीम विजय शंकर शुभमन गिल हार्दिक पंड्या
No related posts found.