हिंदी
महराजगंजः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होली के पहले सम्भावित दौरे पर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस सम्भावित दौरे को लेकर अफसरों की हलचल तेज हो गई है। मौके पर एसपी प्रदीप गुप्ता और डीएम उज्ज्वल कुमार निरीक्षण करने पहुंचे हैं।
27 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के चौक में सम्भावित दौरे को लेकर हलचल बढ़ गई है। लगातार अफसरों के निरीक्षण के दौर चालू है आज एसपी प्रदीप गुप्ता ने चौक में पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पीडब्लूडी के अधिशासी अभियंता सचिन कुमार अपनी टीम के साथ पहुंच कर व्यवस्था में लग गए। हेलीपैड का निर्माण तेजी से जारी है।
मौके पर एसडीएम सदर और प्रोटोकॉल अधिकारी साई तेजा सीलन भी पहुंचे हैं। उन्होंने डाइनामाइट न्यूज़ से बातचीत के दौरान सीएम के कार्यक्रम की रूप रेखा रखी।
Published : 24 March 2021, 4:36 PM IST
Topics : cm Maharajganj uttar pradesh Yogi Adityanath उत्तर प्रदेश एसडीएम सदर महराजगंज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ