हिंदी
अबु धाबी: यूएई में आयोजित हो रहे महिला टी20 विश्व कप 2024 (ICC Women T20 World Cup 2024) का आगाज 3 अक्टूबर यानी गुरुवार से हो रहा है। इस टूर्नामेंट में 10 टीमें भाग ले रही है। डिफेंडिंग चैंपियन ऑस्ट्रेलिया (Australia) अपना टाइटल बचाने के इरादे से टूर्नामेंट में उतरेगी। वहीं, हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम (Team India) इतिहास रचते हुए अपना पहला खिताब (Title) जीतना चाहेंगी।
भारत और पाकिस्तान एक ग्रुप में मौजूद
बांग्लादेश और स्कॉटलैंड के बीच शारजाहा स्टेडियम में खेले जाने वाले मैच से टूर्नामेंट की शुरुआत होगी। इस टूर्नामेंट में भाग ले रही 10 टीमों को ग्रुप स्टेज के लिए दो ग्रुप में बांटा गया है। जहां ग्रुप ए में टीम इंडिया के अलावा पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया टीम शामिल हैं। वहीं ग्रुप बी में बांग्लादेश, साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज, स्कॉटलैंड और श्रीलंका हैं। बता दें कि भारत और पाकिस्तान (India vs Pakistan) के बीच 6 अक्टूबर को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में महामुकाबला खेला जाएगा।
भारत का शेड्यूल (Team India's Schedule)
भारत के ग्रुप स्टेज के शुरुआती तीन मुकाबले दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जाएंगे। जबकि ग्रुप स्टेज का आखिरी मैच शारजाहा क्रिकेट स्टेडियम में होगा।
टीम इंडिया का स्क्वॉड (Team India's Squad)
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, दयालन हेमलता, सजना सजीवन, शेफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, श्रेयंका पाटिल, आशा शोभना, पूजा वस्त्रकार, ऋषा घोष (विकेटकीपर), यस्तिका भाटिया (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, राधा यादव, रेणुका ठाकुर सिंह।
रिजर्व खिलाड़ी- उमा छेत्री, तनुजा कंवर, साइमा ठाकुर, नॉन ट्रैवलिंग रिजर्व- राघवी बिष्ट, प्रिया मिश्रा।
टीवी पर कहां देख सकते हैं महिला टी20 वर्ल्ड कप?
भारत में महिला टी20 वर्ल्ड कप का प्रसारण टीवी न्यूज चैनल स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा।
महिला टी20 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी?
महिला टी20 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी प्लस हॉटस्टार के एप और वेबसाइट पर होगी।
अगर आप युवा है और नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो आप हमारी 'युवा डाइनामाइट' को विजिट कर सकते हैं।
https://www.yuvadynamite.com/
Published : 3 October 2024, 2:00 PM IST
Topics : cricket Harmanpreet Kaur ICC Women T20 World Cup 2024 India vs Pakistan Live streaming Smriti Mandhana sports T20 World Cup 2024 Where to Watch Women T20 World Cup