हिंदी
नई दिल्लीः मानव संसाधन विकास मंत्रालय मंत्री डा. रमेश पोखरियाल निशंक ने आईएएस डा. अनिता भटनागर जैन द्वारा लिखित तीन पुस्तकों कुम्भ, गर्म पहाड़ और दिहिलीअ जी बुलबुलि के सिंधी संस्करण का विमोचन राजधानी में किया है। इस समय डा. जैन उत्तर प्रदेश में अपर मुख्य सचिव, खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के पद पर कार्यरत हैं।
जैन की अब तक अलग-अलग तरह की 40 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं, जिन्हें पाठकों ने काफी सराहा है। इन पुस्तकों के जरिए उन्होंने प्रकृति और नैतिकता के बारे में जागरूक किया है। साथ ही आज के इस बदलते परिवेश में मातृभाषा को जिंदा रखने की भी कोशिशों के बारे में बताया गया है। उनकी पहली पुस्तक दिल्ली की बुलबुल थी। जिसे युनिवर्सिटी ऑफ लंदन ने काफी सराहा है। इस किताब को अंग्रेजी, सिंधी और उर्दू में अनुवाद किया गया है।
विमोचन सामरोह में आशु जैन, पंकज चतुर्वेदी, विद्या प्रकाशन के सौरभ जैन सहित तमाम गणमान्य लोग, अधिकारी, पत्रकार आदि मौजूद रहे।
Published : 27 November 2019, 5:52 PM IST
Topics : IAS अनिता भटनागर कुम्भ दिल्ली की बुलबुल पुस्तक मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक विमोचन
No related posts found.