हिंदी
लखनऊः उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार बदलने के बाद अब करीब पांच-छह दिन स्थिर रहने वाला है। इन छह दिनों में लोगों को गर्मी से भारी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है और फिलहाल बारिश की संभवना नहीं है।
यह भी पढ़ें: गर्मी से बेहाल दिल्लीवासियों को आज मिल सकती है राहत, बारिश का अलर्ट जारी
उत्तर प्रदेश में तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है। अब लखनऊ में भी मौसम बेहद गरम रहने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य के मुकाबले 4 डिग्री अधिक 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया था। इस साल मार्च महीना बीते 10 साल में सबसे ज्यादा गर्म रहा। वहीं, यह होली भी दशक की सबसे गर्म होली रही।
यह भी पढ़ें: मौसम ने फिर बदली चाल, कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी की संभावना
मौसम विभाग का कहना है कि राज्य के लोगों को फिलहाल जल्दी इससे राहत नहीं मिलने वाली है। मौसम विभाग के अनुसार एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जिस वजह से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 29 मार्च को कुछ जगहों पर बारिश और ओले गिरने की संभावना है। पर यूपी में ऐसी कोई संभावना नहीं दिख रही है।
वहीं दूसरी ओर हिमाचल प्रदेश में सोमवार से मौसम ने एक बार फिर से करवट बदल ली है। मौसम के करवट बदलते ही लाहुल घाटी सहित प्रदेश की ऊंची चोटियों में बर्फबारी का दौर शुरू हो गया है जिससे समूची घाटी एक बार फिर से शीतलहर की चपेट में आ गई है। इसके आलावा रोहतांग दर्रे सहित ऊंची चोटियों बारालाचा, कुंजुम जोत और शिंकुला दर्रे में बर्फबारी हो रही है।
Published : 30 March 2021, 11:49 AM IST
Topics : IMD summer UP Weather uttar pradesh weather alert उत्तर प्रदेश तापमान मौसम अलर्ट मौसम विभाग