हिंदी
मैनपुरी: जनपद के बिछवा क्षेत्र के खिरिया जीटी रोड पर शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां एक ट्रैक्टर ट्राली को ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मर दी। इस हादसे में मंडी जा रहे दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक दोनों युवक ट्रैक्टर ट्राली में सवार होकर कुरावली मंडी में आलू बेचने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान खिरिया जीटी रोड के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों युवकों की मौत हो गई।
दोनो मृतक भोगांव क्षेत्र के ग्राम मलपुर के निवासी है।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। युवकों की मौत की सूचना से उनके घर पर मातम पसर गया है।
Published : 6 April 2024, 12:21 PM IST
Topics : Brutal Accident mainpuri Road Accident truck उत्तर प्रदेश क्राइम ट्रैक्टर ट्राली दर्दनाक मौत मैनपुरी सड़क हादसा