Assam: हिमंत बिस्वा सरमा ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, जानिये उनके बारे में कुछ खास बातें

हिमंत बिस्वा सरमा ने असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल जगदीश मुखी ने उन्हें शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे। पढ़ें पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

Post Published By: डीएन ब्यूरो
Updated : 10 May 2021, 12:33 PM IST
google-preferred

गुवाहाटीः भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने आज असम के मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। श्रीमंत शंकरदेव कलाक्षेत्र में सोमवार को 12 बजे राज्यपाल जगदीश मुखी ने हिमंत बिस्वा सरमा को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा भी मौजूद रहे।

कल रविवार को हेमंत विस्वा सरमा को सर्वसम्मति से बीजेपी विधायक दल का नेता और उसके बाद फिर असम में एनडीए विधायक दल का नेता चुना गया था, जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने की राह साफ हो गई थी। 

हिमंत बिस्वा सरमा असम की जालुकबारी विधानसभा सीट से लगातार पांचवीं बार विधायक चुने गए हैं। भाजपा में आने से पहले वे कांग्रेस से जुड़े थे। हिमंता बिस्वा शर्मा ने इस बार अपने पुराने सहयोगी और कांग्रेस के उम्मीदवार रामेन चंद्र बोर ठाकुर को हराकर विधानसभा पहुंचे हैं। इससे पहले वह सोनोवाल सरकार में मंत्री रह चुके हैं।

हिमंत ने सरकारी लॉ कॉलेज से एलएलबी किया और गुवाहाटी कॉलेज से पीएचडी की उपाधि हासिल की है। वह साल 1996 से लेकर 2001 तक गुवाहाटी हाईकोर्ट में प्रैक्टिस भी कर चुके हैं। वर्ष 2015 में कांग्रेस को छोड़कर वे भाजपा में शामिल हुए।

Published :