हिंदी
मांड्या: कर्नाटक के कॉलेज का हिजाब विवाद अब स्कूल तक पहुंचा गया है। हिजाब विवाद को लेकर एक नया मामला सामने आने आया है। सोमवार को कर्नाटक के मांड्या में रोटरी स्कूल के बाहर माता-पिता और एक शिक्षक के बीच हिजाब को लेकर बहस छिड़ गई। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि शिक्षक ने सभी छात्रों को कहा कि वो स्कूल कैम्पस में प्रवेश करने से पहले हिजाब उतार लें।
शिक्षक की इस बात नराज एक छात्र के पिता आसिफ ने कहा कि स्कूल प्रशासन छात्रों को कक्षाओं में जाने अनुमति देने के बजाय माता-पिता के साथ इस मामले पर बहस कर रहा है।
आसिफ ने आगे कहा कि हम स्कूल प्रशासन से कक्षाओं में छात्रों को हिजाब के साथ आने की अनुमति देने का अनुरोध कर रहे हैं। छात्र कक्षाओं में प्रवेश करने के बाद हिजाब उतार सकते हैं लेकिन शिक्षक हमारे साथ हिजाब पहले उतारने पर बहस कर रहे हैं।

बता दें कि कर्नाटक में सोमवार को 10वीं कक्षा तक के स्कूल फिर से खुल गए। मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने कहा है कि राज्य में स्थिति की समीक्षा के बाद पीयूसी, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों के बारे में निर्णय की उम्मीद की जा सकती है।
Published : 14 February 2022, 1:34 PM IST
Topics : Hijab Controversy school Teacher बहस शिक्षक स्कूल हिजाब विवाद
No related posts found.