हिंदी
जयपुर: राजस्थान सरकार ने अपने प्रशासनिक ढांचे में फेरबदल करते हुए सोमवार को भारतीय प्रशासनिक सेवा के (आईएएस) के कुल 74 अधिकारियों के तबादले व पदस्थापना किये है, जिनमें छह जिला कलेक्टर शामिल है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, कार्मिक विभाग की ओर से जारी 59 अधिकारियों की एक तबादला सूची के अनुसार जिन जिलों के कलेक्टर बदले गये उनमें बाड़मेर, अलवर, अजमेर, झुंझुनूं, भरतपुर शामिल है।

इसमें कहा गया है कि कोटा और अजमेर के संभागीय आयुक्त को भी बदला गया है।

इसके साथ ही विभिन्न विभागों के सचिवों का भी तबादला किया गया है।

एक अन्य आदेश में भारतीय प्रशासनिक के 15 अधिकारियों को नवगठित जिलों में विशेषाधिकारी के पद पर लगाया गया है।
Published : 16 May 2023, 11:19 AM IST
Topics : Administrative IAS Rajasthan transferred अधिकारी आईएएस जिला कलेक्टर तबादला प्रशासनिक राजस्थान