हिंदी
महराजगंज: सदर विकासखंड क्षेत्र के भिसवां गाँव में स्थित कम्पोजिट विद्यालय के प्रधानाध्यापक और ग्राम प्रधान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। जिसकी वजह से बच्चों को मिलने वाला एमडीएम (मिड डे मील) लगभग 2 महीने तक बाधित रहा। इस मामले में अब बड़ी कार्रवाई की गई है। प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया गया है।
इस बात की शिकायत जब जिला प्रशासन से की गयी तो अफसरों ने इस मामले की जांच की। जांच के बाद बीएसए आशीष कुमार सिंह ने विद्यालय के प्रधानाध्यापक मदन गोपाल को निलंबित कर दिया है। बीएसए ने इस मामले में ग्राम प्रधान का खाता सीज करने के लिए जिला पंचायत राज अधिकारी को पत्र भी लिखा है।
क्या बोले अधिकारी?
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने डाइनामाइट न्यूज़ को बताया कि मामले की जांच के बाद प्रधानाध्यापक को निलंबित कर दिया है और ग्राम प्रधान का खाता सीज करने के लिए के आदेश भी दिया गया है। बच्चों के एमडीएम से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ सख़्त से सख़्त कार्यवाही की जाएगी।
Published : 5 January 2023, 12:52 PM IST
No related posts found.