हरियाणा : भाजपा की तोशाम रैली में पार्टी प्रदेश प्रभारी बिप्लब देब ने हुड्डा परिवार पर साधा निशाना

डीएन ब्यूरो

हरियाणा के भिवानी जिले स्थित तोशाम में रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंचायती राज जनप्रतिनिधि समारोह रैली का आयोजन किया।रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा। पढ़िये पूरी खबर डाइनामाइट न्यूज़ पर

त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब (फाइल फोटो)
त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब (फाइल फोटो)


भिवानी: हरियाणा के भिवानी जिले स्थित तोशाम में रविवार को सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने पंचायती राज जनप्रतिनिधि समारोह रैली का आयोजन किया।रैली को संबोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री बिप्लब देब ने कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा और उनके बेटे दीपेंद्र हुड्डा पर निशाना साधा।

उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए आरोप लगाया कि ‘‘ पिता-पुत्र (भूपेंद्र हुड्डा व दीपेंद्र हुड्डा) जाट समुदाय को भ्रमित करने में लगे हैं और राहुल गांधी हरियाणा में अपनी राजनीति के लिए उन्हें आगे कर रखा है।’’

देब ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि वह ‘जाट’ मुख्यमंत्री के नाम पर बरगला रही है और सवाल किया कि क्या विपक्षी पार्टी किसी गरीब जाट को राज्य की कमान देगी।

उन्होंने दावा किया कि 2024 के चुनाव में भाजपा बहुमत के साथ एक बार फिर सरकार बनाएगी क्योंकि कांग्रेस केवल परिवारवाद की राजनीति करती है जबकि भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास की राजनीति करते हैं।

रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ओपी धनखड़ ने कहा कि तोशाम में इस बार भाजपा का कमल खिलेगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस के भीतर गुटबाजी चल रही है और राहुल गांधी की ‘भारत जोड़ों यात्रा’ यहां से गुजरने के बावजूद गुटबाजी समाप्त नहीं हुई है।

गौरतलब है कि इस रैली में भाजपा संसदीय बोर्ड की सदस्य सुधा यादव, सांसद धर्मबीर व बृजेन्द्र सिंह समेत कई नेताओं ने भी हिस्सा लिया।










संबंधित समाचार