OMG: बॉयफ्रेंड ने किया ऐसा कि उड़े सबके होश, जानिये ये हैरान करने वाली घटना

आये दिन अजीबो- गरीब घटना सामने आती रहती है, एक कॉलेज हॉस्टल में छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की रिपोर्ट

Updated : 12 April 2025, 7:12 PM IST
google-preferred

सोनीपत: मामला दिल्ली से सटे सोनीपत का है, जहां एक कॉलेज हॉस्टल में छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को सूटकेस में बंद करके ले जाते हुए पकड़ा गया।

दरसल हुआ यूं कि प्रेमी अपनी प्रेमिका को बॉयज हॉस्टल लाना चाहता था। इसलिए उसने ऐसा प्लान बनाया, जिसे जानकर हर कोई हैरान रह गया। वो प्लान में सफल हो भी जाता लेकिन एक गलती से वो पकड़ा गया।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार, जब बॉयफ्रेंड सूटकेस को अंदर ला रहा था, तो गर्लफ्रेंड की चीख निकल गई। हॉस्टल गार्ड्स ने जब लड़की की चीख सुनी तो उसे संदेह हुआ और वे तुरन्त लड़के के पास गये और सूटकेस खुलवाया तो उसके अन्दर लड़की निकली। 

दावा किया गया है कि घटना सोनीपत की एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की है। यह साफ नहीं है कि सूटकेस से निकली लड़की उसी यूनिवर्सिटी की स्टूडेंट थी या बाहर की। 

इसके बाद सोशल मीडिया पर मीम्स की बहार आ गई है। एक यूजर ने कहा, ‘इन दिनों सूटकेस का इस्तेमाल कई तरीके से हो रहा है। खैर, मुझे आइडिया अच्छा लगा। हालांकि, इसे आजमाने की मेरी उम्र निकल चुकी।’ एक अन्य एक्स यूजर ने कहा, ‘ऐसा एक बार हमारे हॉस्टल में भी हो चुका है।’
 

Published :  12 April 2025, 7:12 PM IST

Advertisement