नाराज भाइयों ने उजाड़ा बहन का सुहाग, जीजा की खैफनाक तरीके से हत्या, जानिये पूरा मामला

बहन के प्रेम विवाह से नाराज भाइयों ने दोस्तों के साथ मिलकर अपने जीजा की हत्या कर दी। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 24 April 2024, 11:42 AM IST
google-preferred

हरियाणा: दूसरी बिरादरी में बहन के प्रेम विवाह करने से नाराज उसके भाइयों ने अपने जीजा की बेरहमी से हत्या कर दी। हमले में मृतक और उसके दो साथी आकाश व अभिषेक भी घायल हो गए। जिनका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक पूरा मामला हरियाणा के यमुनानगर में हनुमान कॉलोनी का है। मृतक की पहचान 24 वर्षिय अभिषेक के रूप में हुई है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि मृतक अभिषेक और  उनकी पत्नी निशा एक साल पहले ही शादी कर चुके थे।

बीते एक साल सेअभिषेक और उनकी पत्नी निशा जीरकपुर में रह रहे थे। अभिषेक दो दिन पहले अपने ताऊ की बेटी की शादी में शामिल होने के लिए आया था। रविवार की रात विदाई होने के बाद अभिषेक अपने दोस्तों के साथ कॉलोनी में ही कार में बैठा हुआ था।

तभी दो बाइकों पर निशा का भाई सचिन गुर्जर, चन्ना सिंह अपने साथियों आर्यन, राहुल उर्फ टिंकू, अभिषेक कुमार व अन्य के साथ आए और अभिषेक के ऊपर चाकुओं से हमला कर दिया। 

इस हमले में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस दौरान बीच-बचाव करने अभिषेक के दोस्त शशिकांत व आकाश आए तो आरोपियों ने उनको भी रॉड से पीटा गया।

चाकुओं से वार कर घायल कर दिया। वारदात को अंजाम देखकर हमलावर भाग निकले। गंभीर रूप से घायलों को निजी अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां पर अभिषेक को मृत घोषित कर दिया गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और इस मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। 

अभिषेक की हत्या से नाराज परिजनों ने सोमवार की सुबह पहले पोस्टमार्टम हाउस के बाहर हंगामा किया। इसके साथ ही मृतक अभिषेक के परिवार वालों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई।

यहां पुलिस ने उन्हें समझाकर शांत कर दिया और किसी तरह शव का पोस्टमार्टम कराया।

पोस्टमार्टम के बाद परिजनों ने सिविल अस्पताल के बाहर रेलवे रोड पर जाम लगा दिया। यहां उन्होंने करीब 40 मिनट तक मार्ग को जाम किए रखा। शहर थाना प्रभारी जगदीश चंद्र व अन्य पुलिस अधिकारियों ने उन्हें समझाया।

आश्वासन दिया कि शाम तक आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने जाम खोला। इस दौरान मृतक की पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल था। वह कई बार बेहोश हुई। अन्य परिजन उसे संभालने में लगे हुए थे।

इस मामले को लेकर यमुनानगर सिटी के एसएचओ जगदीश चंद्र ने कहना है कि रिशु के भाई उसकी इस शादी के खिलाफ थे।

पुलिस फिलहाल इस मामले की जांच में जुटी है। जांच के दौरान कई और लोगों से पूछताछ किया जाना बाकी है। 

एसएचओ का कहना है कि अगर इस मामले में किसी और की भी संलिप्ता सामने आई तो उसके खिलाफ भी एक्शन लिया जाएगा।

Published : 
  • 24 April 2024, 11:42 AM IST

Advertisement
Advertisement