हिंदी
गोरखपुर: जनपद के सिकरीगंज में रविवार देर शाम हुए पुलिस पर हमले के आरोप में पुलिस ने 15 नामजद और 25 अज्ञात सहित कुल 40 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार दुघरा चौकी इंचार्ज सहित पुलिस बल को बंधक बना महिलाओ को आगे कर पिटाई करने के आरोप में देर शाम पुलिस टीम ने मुख्य आरोपी स्रवन यादव, महातम यादव, राजन यादव, नीरज यादव को हिरासत में ले लिया है। अन्य की तलाश जारी है।
ये था मामला
सिकरीगंज क्षेत्र के दुघरा में दो पक्षों के बीच हुए विवाद हुआ था। जब दोनों पक्षों के बीच विवाद का निपटारा नहीं हो पाया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई। इसी दौरान मामले को सुलझाने गये चौकी इंचार्ज गांव में पहुंच गए।
चौकी इंचार्ज द्वारा लोगों को समाझाया बुझाया जा रहा था। इसी दौरान सरवन कुमार ने घर की औरतों को आगे कर दिया और सरवन की तरफ से चौकी इंचार्ज पर हमला कर दिया। चौकी इंजार्ज को बुरी तरह से पीटा गया। इस दौरान दोनों पक्ष भी आपस में भिड़े और दोनों पक्ष के लोगों को चोटें आई।
जमीनी विवाद के मामले में गांव की महिलाओं को आगे करके दबंग ग्रामीणों द्वारा पहले चौकी इंचार्ज को बंधक बनाया गया उसके बाद चौकी इंचार्ज को जमकर पीटा गया।
Published : 25 November 2024, 5:04 PM IST
Topics : action arrest Gorakhpur HindiNews ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist police Sikriganj TrendingNews