Crime in UP: गोरखपुर में भाजपा नेता की हत्या, पंचायत चुनाव के लिये पर्चा दाखिल करने से पहले मारी गोली

गोरखपुर में भारतीय जनता पार्टी के नेता और पंचायत चुनाव की तैयारी में लगे पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक भाजपा नेता आज पंचायत चुनाव के लिये पर्चा दाखिल करने वाले थे। पढिये डाइनामाइट न्यूज की पूरी रिपोर्ट

Updated : 3 April 2021, 11:48 AM IST
google-preferred

गोरखपुर: पंचायत चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे भारतीय जनता पार्टी के नेता और पूर्व प्रधान बृजेश सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बृजेश सिंह आज ग्राम प्रधान पद के लिये पर्चा दाखिल करने वाले थे। वे भाजपा के सेक्टर प्रभारी भी थे। इस हत्याकांड से दहशत का माहौल है। पुलिस ने इस वारदात में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें: Crime in UP: गोरखपुर में डबल मर्डर से सनसनी, चुनावी रंजिश में व्यापारी और कर्मचारी की सरेआम हत्या, जनता में आक्रोश 

बृजेश सिंह की हत्या गुलरिहा थाने से महज एक किलीमोटी की दूरी पर स्थित नरायनपुर गांव पास बदमाशों द्वारा अंजाम दिया गया। बृजेश सिंह को गांव में तब गोली मारी गई, जब वे अपने मकान में बने कैंप कार्यालय से मोगलहा स्थित घर आने के लिए निकले थे। गोली की आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी और बृजेश सिंह को घायल अवस्था में मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।

यह भी पढ़ें: UP Panchayat Election: भाजपा ने घोषित किये गोरखपुर जिले में जिला पंचायत सदस्य पद के प्रत्याशी, देखिये लिस्ट 

बताया जाता है कि दो दिन पहले जमीन को लेकर उनका प्रॉपर्टी डीलर से विवाद भी हुआ था। आज उन्हें प्रधान पद के लिये पर्चा दाखिल करना था। मामले को चुनावी रंजिश के साथ ही प्रॉपर्टी डीलर के साथ हुए विवाद के एंगल से भी देखा जा रहा है। पुलिस ने दो आरोपियों सुनील श्रीवास्तव और रामसमुझ को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं दो अन्य की तलाश की जा रही है। 

यह भी पढ़ें: Flight Service: गोरखपुर से दिल्ली और मुंबई जाने वालों के लिए अच्छी खबर, यात्रियों को नहीं होगी परेशानी 

गोरखपुर में लगातार हो रही हत्याओं से पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं। पिछले 8 दिनों में 7 हत्याओं के बाद गोरखपुर में दहशत का माहौल है। पिछले दिनों ही एक व्यापारी और उसके कर्मचारी की सरेआम हत्या कर दी गई। इस डबल मर्डर से वहां सनसनी मच गई थी। 

Published : 
  • 3 April 2021, 11:48 AM IST

Related News

No related posts found.