Business: सोना 40 रुपये चमका, चाँदी 600 रुपये लुढ़की

विदेशों में पीली धातु में रही तेजी और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 40 रुपये चमककर करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया।

Updated : 16 October 2019, 3:42 PM IST
google-preferred

नई दिल्ली: विदेशों में पीली धातु में रही तेजी और डॉलर की तुलना में रुपये में जारी नरमी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 40 रुपये चमककर करीब छह सप्ताह के उच्चतम स्तर 39,610 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुँच गया। सोने के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े हैं। औद्योगिक माँग उतरने से और विदेशों में रही गिरावट के कारण चाँदी 600 रुपये की लुढ़ककर करीब दो सप्ताह के निचले स्तर 46,500 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल लगातार तीसरे दिन सस्ता, जानें किस जगह क्या हुई कीमत

लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, सोना हाजिर 3.60 डॉलर की बढ़त में 1,484.45 डॉलर प्रति औंस के भाव बिका। गत दिवस इसमें एक फीसदी की गिरावट रही थी। दिसंबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 4.30 डॉलर की मजबूती के साथ 1,487.80 डॉलर प्रति औंस बोला गया।

यह भी पढ़ें: लगातार दूसरे सप्ताह घटा विदेशी मुद्रा भंडार

बाजार विश्लेषकों ने बताया कि ब्रिटेन के यूरोपीय संघ से अलग होने के तौर-तरीकों को लेकर अनिश्चितता की स्थिति के कारण निवेशकों ने सुरक्षित निवेश मानी जाने वाली पीली धातु का रुख किया है। इस संबंध दो दिवसीय बैठक गुरुवार से शुरू हो रही है जिसमें यह तय किया जाना है कि ब्रेग्जिट किसी समझौते के साथ होगा या बिना किसी समझौते के। अंतरराष्ट्रीय बाजार में चाँदी पर दबाव रहा। चाँदी हाजिर 0.06 डॉलर लुढ़ककर 17.32 डॉलर प्रति औंस रह गयी। (वार्ता)
 

Published :  16 October 2019, 3:42 PM IST

Related News

No related posts found.

Advertisement