गोवा: झुग्गियों में जा घुसी तेज रफ्तार बस, 4 मजदूरों की मौत, एक की बची जान

दक्षिण गोवा में एक बस सड़क किनारे दो झुग्गियों में जा घुसी। जिस वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। पढ़िए डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 May 2024, 1:11 PM IST
google-preferred

पणजी: दक्षिण गोवा में एक बस सड़क किनारे दो झुग्गियों में जा घुसी। जिस वजह से 4 मजदूरों की मौत हो गई और 5 घायल हो गए। गोवा की पुलिस ने इस घटना की जानकारी दी है।

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिक ये घटना सुबह 11 30 बजे हुई। जब सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे। जब सड़क निर्माण कार्य में लगे मजदूर झुग्गियों में सो रहे थे। 

पुलिस उपाधीक्षक का नाम संतोष देसाई बताया जा रहा है। ये पास के कार्टोलिम गांव का निवासी है, अब आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

ड्राइवर ने पी रखी थी शराब

इस घटना के बाद आरोपी का मेडिकल टेस्ट कराया गया,जिससे पता चला कि वह बस चलाते समय नशे में था। साथ ही इस मामले और एक और हैरान करने वाली बात सामने आई है, बताया जा रहा है, जब ये घटना हुई तो बस ड्राइवर ने वहां मौजूद मजदूरों से मामला को गुप्त रखने को कहा। ड्राइवर ने मजूदरों को डराते हुए कहा, अगर इस घटना के बारे में किसी ने किसी से भी शिकायत की तो उसे जान से मार दिया जाएगा।

2 झुग्गियों में से किसी एक में रह रहे निवासी रूपेंद्र माथुर ने इस घटना को लेकर कुछ जानकारी दी है। उनसे मिली जानकारी के मुताबिक,मेडिकल कर्मियों के देर से पहुंचने के कारण पीड़ितों को मडगांव के जिला अस्पताल में देर से ले जाया गया। रूपेंद्र माथुर ने बताया, वो भी इस हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बचे हैं।

जब ये घटना हुई, तो वह एक मोबाइल फोन कॉल के लिए झुग्गी से बाहर आए थे। इसी तरह झुग्गी के तीन और लोग थे जो फोन कॉल पर थे, इस वजह से उनकी जान बच गई। फिलहाल पुलिस द्वारा मामले की जांच जारी है।

Published : 
  • 26 May 2024, 1:11 PM IST

Advertisement
Advertisement