पहले बाइक सवारों को कुचला फिर खाई में गिराई बस, पढ़ें एटा के चालक की लापरवाही की कहानी
एटा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे ने लोगों को दहला दिया। तेज रफ्तार बस ने पहले बाइक सवारों को रौंदा और फिर करीब 10 किलोमीटर तक भागने के बाद खाई में जा गिरी। बस में 45 यात्री सवार थे, जिनमें 3 लोग घायल हुए हैं। चालक बस छोड़कर फरार हो गया।