हिंदी
गाजीपुर: जिले के भंवरी महेरल्लीपुर गांव में अंग्रेजों के जमाने में बने नील गोदाम की दीवार आज पूर्वाह्न अचानक गिर जाने के कारण, मलबे में दबकर चार युवकों की मौत हो गयी जबकि एक अन्य घायल हो गया।
यह भी पढ़ें: सात साल की मासूम लड़की से हैवानियत, आरोपी फरार
पुलिस ने बताया कि बैरियापुर गांव के धर्मेंद्र बिंद (21), उमेश बिंद (19), रमेश बिंद (22), अच्छे बिंद (23) और गुड्डू बिंद (21) भंवरी गांव में जर्जर हो चुके नील गोदाम के अवशेष देखने गये थे। पांचों मित्र गोदाम में बैठकर बातचीत कर रहे थे कि गोदाम की पुरानी दीवार भरभरा कर गिर गयी।
यह भी पढ़ें: दर्दनाक हादसा: गंगा नदी में नहा रहे दोस्त को बचाने में डूबे तीन छात्र.. मौत
पुलिस ने बताया कि ढही दीवार के मलबे से धर्मेन्द्र, उमेश, रमेश और अच्छे के शव मिले। गुड्डू की हालत गंभीर है। उसका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
Published : 18 December 2018, 7:22 PM IST
No related posts found.