हिंदी
गाजीपुर: शहर के गोराबाजार स्थित गंगा नदी के महादेवा घाट पर स्नान करते समय स्नातक कक्षा के तीन छात्र गंगा नदी में डूब गये, और उनकी मृत्यु हो गयी। जानकारी के अनुसार जिले के जमानिया तहसील के बेटाबर निवासी गोलू कुशवाहा (19), गोपाल कुशवाहा (22) और नीतीश कुशवाहा (21) शुक्रवार दोपहर गंगा नदी में नहाने गये। नहाते समय गोलू गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा।
यह भी पढ़ें: लखनऊ: मूर्ति विसर्जन के दौरान डूबे दो युवक लापता, पुलिस लापरवाही के खिलाफ लगाया जाम

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि उसे डूबता देख उसके दोनों मित्र गोपाल और नीतीश उसे बचाने के लिए आगे बढ़े। उसी समय डूब रहे गोलू ने उनको पकड़ लिया। तीनों आपस में गुत्थमगुत्था होकर डूबने लगे तो उन्होंने शोर मचाया और इससे पहले कि उन्हें बचाया जाता वह डूब गये।
यह भी पढ़ें: महराजगंज: साहस और इंसानियत की कहानी का दुखद अंत, दो बच्चों को जीवन देकर कुर्बान की जान
गंगा घाट पर स्नान कर रहे कई लोगों ने तत्काल उन्हें खोजने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाये। उपजिलाधिकारी रमेशचंद्र मौर्य और गाजीपुर के कोतवाल बृजेश कुमार यादव दल बल सहित पहुंचे। गोताखोरों की मदद से शव की खोज शुरू हुयी। शुक्रवार को देर शाम को तीनों छात्रों का शव बरामद हुआ। कोतवाल यादव ने बताया कि आवश्यक कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
Published : 3 November 2018, 4:53 PM IST
No related posts found.