Ghaziabad Crime: विधवा बहू को छेड़ता था ससुर, गुस्साई महिला ने TV की आवाज तेजकर किया ये काम

गाजियाबाद के गोविंदपुरम में एक विधवा महिला ने छेड़छाड़ का आरोप लगाया हैं। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 22 March 2025, 7:36 PM IST
google-preferred

गाजियाबाद: गोविंदपुरम में शुक्रवार रात हुए पाती हत्याकांड में पुलिस ने मृतक पाती सिंह की पुत्रवधु को गिरफ्तार कर मामले का पर्दाफाश कर दिया है। हत्या की वजह प्रॉपर्टी विवाद और बुजुर्ग द्वारा महिला से छेड़खानी बताया जा रहा है। 

डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार बहू ने रिटायर्ड अफसर ससुर की पीट-पीटकर हत्या कर दी। 36 साल की बहू ने ससुर को न्यूड करके कमरे में बंद कर दिया। टीवी की आवाज तेज कर दी, फिर मौत होने तक बल्ले से पीटती रही। घर के सेकेंड फ्लोर में रहने वाली किराएदार महिला ने जब कमरे से खून बहते हुए देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कमरे से ससुर का न्यूड शव बरामद किया है।

डीसीपी सिटी राजेश कुमार के मुताबिक आरोपित महिला ने पूछताछ में बताया कि उसके पति की मृत्यु चार साल पहले हो गई थी। इसके बाद से उसका अपने ससुर पाती सिंह के साथ संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। हाल ही में कोर्ट ने महिला के पक्ष में फैसला सुनाया था, जिससे ससुर नाराज थे। महिला ने यह भी बताया कि ससुर का कुछ महिलाओं से अवैध संबंध था और वह अपनी संपति उनके नाम करने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा महिला ने ससुर पर छेड़खानी का आरोप लगाया। 

Published : 
  • 22 March 2025, 7:36 PM IST

Advertisement
Advertisement