हिंदी
बर्लिन: जर्मनी के पश्चिमी शहर डसेलडोर्फ में गुरुवार को एक शख्स ने रेलवे स्टेशन पर कुछ लोगों पर कुल्हाड़ी से हमला किया जिसमें छह लोग घायल हो गए। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले के संबंध में दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया है। घायलों में से एक की हालत गंभीर बनी हुई है।
सिन्हुआ ने स्थानीय समाचार पत्र बिल्ड के हवाले से बताया कि हमलावर ने भीड़ पर कुल्हाड़ी से हमला किया। हर तरफ खून ही खून था।

हालांकि, हमलावर ने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे पकड़ लिया। एक अन्य संदिग्ध को रेलवे स्टेशन से ही गिरफ्तार किया गया। अभी तक इनके उद्देश्यों का पता नहीं चल पाया है।
संदिग्धों की पहचान भी उजागर नहीं की गई है।
संघीय पुलिस ने इस घटना को 'पागलपन में किया गया हमला' करार दिया है। (आईएएनएस)
Published : 10 March 2017, 9:34 AM IST
Topics : अंतर्राष्ट्रीय कुल्हाड़ी घायल जर्मनी डसेलडोर्फ रेलवे रेलवे स्टेशन हमला
No related posts found.