हिंदी
नई दिल्ली: इंटरनेट और सोशल मीडिया ने आज इंसानी जीवन और दिनचर्या को कई मोर्चों पर बेहद आसान बना दिया है। लेकिन इंटरनेट के बढ़ते चलन के साथ ही दुनिया में चाइल्ड पोर्नोग्राफी और साइबर क्राइम एक बड़ी चुनौती बनती जा रही है। इस काले कारनामे में दुनिया में कई डार्कनेट प्लेटफॉर्म काम कर रहे हैं। पुलिस ने एक ऐसे ही काले कारनाम से जुड़े पोर्न गिरोह पर शिकंजा कसा है। पुलिस ने एक अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह का पर्दाफाश कर 6 संदिग्धों को गिरफ्तार किया है।
आश्चर्यनजक बात यह भी है कि पुलिस कई वर्षों की जांच के बाद इस गिरोह का पर्दाफाश करने में सफल हुई। मामला जर्मनी का है। जर्मन की पुलिस ने वर्षों की जांच के बाद बवेरिया में एक अंतरराष्ट्रीय चाइल्ड पोर्नोग्राफी गिरोह पर शिकंजा कसा और तीन डार्कनेट प्लेटफॉर्म को बंद कर दिया है।
समाचार ऐजेंसियों की रिपोर्ट के मुताबिक जर्मन के बवेरियन राज्य आपराधिक पुलिस कार्यालय (बीएलकेए) और साइबर अपराध के लिए संघीय राज्य के केन्द्रीय कार्यालय (जेडसीबी) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि अमेरिका, ब्रिटेन और जर्मनी में छह संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।
समाचार ऐजेंसी वार्ती की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि जर्मनी के अधिकारियों के अनुसार इन संदिग्धों ने प्रशासकों, प्रोग्रामरों या प्लेटफार्मों के मध्यस्थों के रूप में काम किया था। ये सभी गिरफ्तारियां पिछले साल की गई थीं। जर्मनी और विदेशों में कई हजार लोगों द्वारा अवैध डार्कनेट साइटों का उपयोग किया गया था और लगभग 120,000 पोस्ट लिखीं और प्रति माह चाइल्ड पोर्नोग्राफ़ी के 20,000 से अधिक चित्र और वीडियो वितरित किए।
इस संबंध में गिरोह के एक 22 वर्षीय मध्यस्थ को पिछले साल के अंत में जर्मनी में गिरफ्तार किया गया था।
Published : 4 February 2023, 12:04 PM IST
Topics : child pornography Darknet Platfroms German police Pornography Gang गिरफ्तार चाइल्ड पोर्नोग्राफी पोर्नोग्राफी गैंग
No related posts found.