Photo Of Frozen Egg, Noodles: आपने पहले कभी देखा नहीं होगा ऐसा अद्भुत नजारा, हवा में ही जम गये अंडे और नूडल्स, देखे वायरल तस्वीर

दुनियाभर के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं कहीं-कहीं तो इतनी भयंकर ठंड है कि हाथ-पैर तक जमते हुए महसूस होते हैं। वहीं इस शहर में इतनी भंयकर ठंड है कि तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है, जिसकी वजह से अंडा और नूडल्‍स हवा में जम गए हैं।

Updated : 30 December 2020, 11:32 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: दुनियाभर के कई हिस्सों में ठंड का प्रकोप जारी है। वहीं कहीं-कहीं तो इतनी भयंकर ठंड है कि हाथ-पैर तक जमते हुए महसूस होते हैं। वहीं उत्तरी एशिया के साइबेरिया में तापमान -45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है।

साइबेरिया की एक हालिया तस्वीर से मालूम होता है कि यहां कितनी ठंडी होती हैं और यहां के लोग कैसे अपना जीवन बिताते होगें। सोशल मीडिया पर एक तस्वीर काफी वायरल हो रही है। 

इस फोटो में एक टेबल पर प्‍लेट में रखा एक अंडा ठंड की वजह से हवा में जम गया है। इतना ही नहीं इसके बगल में रखे नूडल्‍स भी जम गए। जैसे ही अंडा फोड़ा तो अंदर का पानी जैसे ही बाहर आया तो वो भी जम गया साथ ही नूडल्स उठाने के लिए जैसे ही चम्मच से उठाया तो वो भी जम गया। 

बता दें कि यह फोटो रूस के साइबेरिया के नोवोसिबिर्स्क शहर की है। यहां पर इन दिनों भंयकर ठंड पड़ रही है। बताया जा रहा है कि जिस वक्त अंडे और नूडल्स की तस्वीर ली गई है, उस वक्त मात्र -45 डिग्री सेल्सियस था। 

No related posts found.