हिंदी
इस्लामाबाद: पाकिस्तान में 8 फऱवरी को होने वाले आम चुनाव से पहले अदालत का बड़ा फैसला सामने आया है। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पीटीआई चीफ इमरान खान को सिफर मामले में कोर्ट ने 10 साल की जेल की सजा सुनाई है।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इमरान खान के साथ ही पूर्व विदेश मंत्री शाह महमूद को भी 10 साल की सज़ा सुनाई गई है।
इमरान खान और शाह महमूद कुरैशी पर बेहद गुप्त जानकारी के निजी इस्तेमाल करने का आरोप है। सिफर का ये मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा हुआ है।
Published : 30 January 2024, 1:40 PM IST
Topics : Former PM Imran Khan general elections jail Pakistan इमरान खान इस्लामाबाद जेल पाकिस्तान पूर्व प्रधानमंत्री सजा