इंडिया गठबंधन प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का पूर्व मंत्री सुशील टिबड़ेवाल ने सिसवा में किया उद्घाटन, बोले मंडल में वीरेंद्र चौधरी की होगी सबसे बड़ी जीत

लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सिसवा कस्बे में किया गया। जानिए डाइनामाइट न्यूज पर पूरी ख़बर

Updated : 18 May 2024, 8:37 PM IST
google-preferred

सिसवा (महराजगंज): लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन सिसवा विधानसभा से समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी रहे पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडे़वाल ने प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी के साथ फीता काटकर उद्घाटन किया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी के सिसवा कस्बे में स्थित गोपालनगर चौराहे पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन शनिवार को विधि विधान से मंत्रोच्चारण के बीच किया गया।

इस दौरान अपने संबोधन में पूर्व मंत्री सुशील कुमार टिबडे़वाल कहा कि यह चुनाव  30 वर्ष बनाम 2 वर्ष का होने जा रहा है। वर्तमान सांसद के 6 बार सांसद रहने के बावजूद जनपद का विकास नहीं हुआ। सिर्फ कभी मंदिर के नाम पर तो कभी मोदी के नाम पर चुनाव जीतकर जनता को छलने का काम किया।

पूर्व मंत्री श्री टिबड़ेवाल ने कहा कि इस बार महराजगंज लोकसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी इस मंडल में सबसे बड़ी जीत हासिल करने जा रहे हैं।

अपने संबोधन में गठबंधन प्रत्याशी वीरेंद्र चौधरी ने कहा कि तीस वर्षों से एक बाहरी आकर चुनाव जीतकर महराजगंज की जनता की ठगने का काम किया है। उन्होंने यह भी कहा की 30 वर्ष से सांसद और 29 वर्ष से जिला पंचायत पर कब्जा जमाने के बाद भी महराजगंज जनपद को विकास की मुख्य धारा को जोड़ने में नाकामयाब रहे मौजूदा सांसद।

इस बार बाहरी को हटाकर लोकल के रहने वाले किसान के बेटे को अपना समर्थन देकर जनपद में विकास की एक नई आयाम बनाने में सहयोग कंरे।

कार्यक्रम का संचालन सपा के वरिष्ठ नेता राधेश्याम मौर्या ने किया।

इस दौरान समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष विद्यासागर यादव, विधानसभा अध्यक्ष कैलाश प्रजापति, बब्बू शाही, संजय यादव, ईश्वर यादव, भोला यादव, जिला सचिव राकेश उर्फ रिंकू सिंह, विनोद तिवारी, रोशन मद्धेशिया, शिब्बू बनारसी, कांग्रेस नेता विजय सिंह एडवोकेट, राजेंद्र अग्रवाल, अभय मणि त्रिपाठी, एडवोकेट अमित सिंह, शैलेश सुल्तानिया, प्रमोद शर्मा, प्रवीण सिंह, जिला सचिव घनश्याम मौर्य, याकूब अली इरायनी, संतोष मल्ल, ऋतुराज पूरी, मनोज चौधरी,अमरनाथ यादव, हीरालाल जख्मी समेत सैकड़ों सपा और कांग्रेस के नेता कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Published : 
  • 18 May 2024, 8:37 PM IST

Advertisement
Advertisement