हिंदी
पटना: बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. जगन्नाथ मिश्रा का आज नई दिल्ली में लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।
यह भी पढ़ें: चार नामी आईएएस टॉपर्स देंगे नौजवानों को आईएएस की परीक्षा में सफल होने का मूलमंत्र
वह करीब 82 वर्ष के थे ।डॉ. मिश्रा पिछले काफी दिनों से बीमार थे और उनका इलाज दिल्ली में चल रहा था आज उन्होंने अंतिम सांस ली उनके परिवार में तीन पुत्र और तीन पुत्री हैं। उनके छोटे पुत्र नीतीश मिश्रा बिहार में मंत्री रह चुके हैं और फिलहाल वे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उपाध्यक्ष हैं।
यह भी पढ़ें: ‘डाइनामाइट न्यूज़ यूपीएससी कॉन्क्लेव 2019’ आईएएस परीक्षा से जुड़ा सबसे बड़ा महाकुंभ
कांग्रेस नेता के रूप में डॉ. मिश्रा तीन बार बिहार के मुख्यमंत्री रहे । उन्होंने केंद्र में भी मंत्री पद की जिम्मेदारी संभाली थी। (वार्ता)
Published : 19 August 2019, 1:48 PM IST
Topics : जगन्नाथ मिश्रा नई दिल्ली निधन बिहार मुख्यमंत्री राजनीति राजनीतिज्ञ
No related posts found.