हिंदी
मुंबई: विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति और स्वर्ण भंडार में कमी आने से देश का विदेशी मुद्रा भंडार 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में 57.1 करोड़ डॉलर घटकर 563.5 अरब डॉलर पर आ गया जबकि इसके पिछले सप्ताह यह 2.91 अरब डॉलर बढ़कर 564.1 अरब डॉलर रहा था।
रिजर्व बैंक की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, 16 दिसंबर को समाप्त सप्ताह में विदेशी मुद्रा भंडार के सबसे बड़े घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 50 करोड़ डॉलर की गिरावट लेकर 499.6 अरब डॉलर रह गयी।
इसी तरह इस अवधि में स्वर्ण भंडार में 15 करोड़ डॉलर की कमी आई और यह घटकर 40.6 अरब डॉलर पर आ गया।वहीं, आलोच्य सप्ताह विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) में 7.5 करोड़ डॉलर की तेजी आई और यह बढ़कर 18.2 अरब डॉलर पर पहुंच गया।
इसी तरह इस अवधि में अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के पास आरक्षित निधि 40 लाख डॉलर की बढ़ोतरी लेकर 5.11 अरब डॉलर हो गई।(वार्ता)
Published : 25 December 2022, 1:08 PM IST
No related posts found.