हिंदी
सोनभद्र: जनपद में में रॉबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र के उरमौरा इलाके में कार डेन्ट गैरेज में शार्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग लगने से 8 से अधिक वाहन जलकर राख हो गए और लाखों के ऑटो पार्ट्स भी आग की जद में आने से राख हो गये। आग लगने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के मुताबिक इस दौरान मौके पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ लग गई। यह घटना बीती रात लगभग 1 बजे की बताई जा रही है। जिस समय आग लगने की घटना हुई उस समय दुकान में कर्मचारी भी मौजूद थे। उन्होंने घटना के बारे में दुकान मालिक समेत पुलिस को सूचना दी। वहीं 200 मीटर की दूरी पर स्थित फायर ब्रिगेड स्टेशन होने के बावजूद सूचना के 1 घंटे बाद मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने घण्टों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
घटना के दौरान मौजूद मिस्त्री सुजीत ने बताया कि रात में खाना खाकर हम लोग सो गए थे। आग कैसे लगी इसकी जानकारी नहीं है, लेकिन शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। कुल मिलाकर आग से लाखों का नुकसान हो गया। मिली जानकारी के अनुसार दुकान का कोई बीमा नहीं था। दुकान मालिक ने घटना की लिखित सूचना कोतवाली में देकर जांच की मांग की है।
Published : 17 December 2024, 6:09 PM IST
Topics : Dynamite News fire Fire in Garage Manoj Tibrewal Manoj Tibrewal Akaash Robertsganj Sonbhadra UP News Urmaura