हिंदी
ठाणे: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक निर्माणाधीन व्यावसायिक इमारत में आग लग गई जिस पर अग्निशमन विभाग ने रात भर चले अभियान के बाद मंगलवार सुबह काबू पा लिया।
डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार अधिकारी ने बताया कि शिरावने में महाराष्ट्र औद्योगिक विकास निगम (एमआईडीसी) इलाके में मौजूद इमारत की 28वीं मंजिल पर सोमवार शाम करीब साढ़े छह बजे आग गई। उन्होंने कहा कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ।
उन्होंने कहा कि इमारत की सबसे ऊपरी मंजिल पर लकड़ी के स्लैब में आग लगी थी जिस पर काबू पाने के लिए दमकल की पांच गाड़ियों को घटनास्थल पर भेजा गया।
यह भी पढ़ें: पुणे में 11 मंजिला रिहायशी इमारत के एक फ्लैट में लगी आग
अधिकारी ने बताया कि आग बुझाने के लिए रात भर मशक्कत करनी पड़ी और मंगलवार सुबह नौ बजे तक यह नियंत्रण में आ गई। उन्होंने कहा कि आग के कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है।
Published : 6 February 2024, 8:33 PM IST
Topics : building Fire breaks Fire brigade Navi Mumbai अग्निशमन विभाग आग ठाणे नवी मुंबई बहुमंजिला इमारत महाराष्ट्र