पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की हत्या, शव के 3 टुकड़े कर जंगल में फेंका
नवी मुंबई के ऐरोली में पत्नी ने अपने ऑटो चालक प्रेमी के साथ मिलकर पति बलिराम कुशवाहा की गला घोंटकर हत्या कर दी। सबूत मिटाने के लिए शव के तीन टुकड़े कर गवली देव पहाड़ी के जंगलों में फेंक दिए। गायब होने के एक साल बाद पुलिस ने कॉल रिकॉर्ड्स की मदद से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।