हिंदी
कठुआ: जम्मू के कठुआ में बुधवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई, जिससे घर के अंदर सो रहे 6 लोगों की दम घुटने से मौत हो गई, जबकि 3 लोगों की हालत गंभीर है। घायलों को इलाज के लिए कठुआ के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के अनुसार आग हादसा कठुआ के शिवानगर में हुआ।
जम्मू कश्मीर में बड़ा हादसा
➡️कठुआ के शिवानगर में 6 लोगों की मौत
➡️घर में सो रहे 9 में से 3 लोग बेहोश
➡️घर में आग लगने और दम घुटने से हादसा
➡️पुलिस-प्रशासन की टीम घटना की जांच में जुटी#JammuKashmir #Kathua pic.twitter.com/mFZo7C2lmb— डाइनामाइट न्यूज़ हिंदी (@DNHindi) December 18, 2024
मृतकों की पहचान गंगा भगत17 वर्ष, दानिश भगत 15, अवतार कृष्ण 81 वर्ष, बरखा रैना 25 वर्ष, ताकाश रैना- 3 वर्ष, अद्विक रैना 4 वर्ष के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार हादसे के वक्त घर के अंदर 9 लोग मौजूद थे। सभी लोग सो रहे थे। इसी दौरान अचानक शार्ट-शर्किट से आग भड़क गई। पूरे घर में धुआं भर गया। पड़ोसियों ने पुलिस को सूचना दी।
इस आगजनी में दम घुटने से 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 3 लोग दम घुटने से बेहोश हो गए हैं। जिसमें एक पड़ोसी भी है, जो घर में फंसे लोगों की मदद कर रहा था। बेसुध लोगों का इलाज कठुआ के जीएमसी अस्पताल में चल रहा है।
बताया जा रहा है कि आग हादसा शॉर्ट-सर्किट के कारण हुआ। हादसे में जान गवांने वालों में बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हैं।
Published : 18 December 2024, 9:30 AM IST
Topics : died DynamiteNews Fire breaks out Jammu Kashmir Kathua ManojTibrewalAakashDynamiteNews ManojTibrewalAakashJournalist people suffocation TrendingNews