फतेहपुर: पीएम आवास लाभार्थी का मकान कागजों में बनकर तैयार, ब्लाक अफसरों की बनी गले की फांस

उत्तर प्रदेश के फतेहपुर से पीएम आवास योजना में ब्लाक के अधिकारियों द्वारा गड़बड़ी का मामला सामने आया है। पढ़िये डाइनामाइट न्यूज़ की पूरी रिपोर्ट

Updated : 26 April 2024, 3:58 PM IST
google-preferred

फतेहपुर: जनपद के देवमई ब्लॉक क्षेत्र के रुसी ग्राम पंचायत के दुंदपुर गांव में प्रधानमंत्री आवास निवास की लाभार्थी पूजा देवी पत्नी बलराम का घर आधा अधूरा पड़ा हुआ है, लेकिन ब्लॉक के जिम्मेदार अफसरों ने कागजों में लाभार्थी का पीएम आवास की निर्माण की रिपोर्ट कंप्लीट दिखाकर उच्च अधिकारियों गुमराह कर दिया।

डाइनामाइट न्यूज संवाददाता के अनुसार मामला देवमई ब्लॉक क्षेत्र के रुसी ग्राम पंचायत स्थित दुंदपुर गांव है।

सोशल मीडिया के माध्यम से मामला सुर्खियों में आने के बाद ब्लाक के अफसरों की उलझनें बढ़ गई हैं। फतेहपुर जनपद में प्रधानमंत्री आवास योजना आवास से संबंधित अधिकारी ने मामले की जल्द जांच कराने की बात कही है।

शासनादेश की माने तो जब तक पीएम आवास में छत नहीं पड़ जाती तब तक आवास योजना की तीसरी किस्त धनराशि जिओ टैक करने का कोई भी प्रावधान नहीं है लेकिन सचिव की घोर लापरवाही कहीं जाए या फिर लाभार्थी से पीएम आवास में धनराशि में सांठगांठ कहा जाए अब तो जांच के बाद जिम्मेदार सचिव के ऊपर बड़ी कार्यवाही हो सकती है।

लाभार्थी के घर का आधा अधूरा निर्माण पीएम आवास अफसरों की गले की फांस बन रहा है। क्षेत्रीय ग्रामीण जनता की निगाहें जांच पर टिकी हुई है।  सचिव के द्वारा इतनी बड़ी लापरवाही होना कई बड़े सवाल खड़े कर रहा है। 

भ्रष्टाचार मुक्त सरकार के निर्देशों को जिम्मेदार ब्लॉक कर्मचारी ठेंगा दिखा रहे हैं। क्या उच्च अधिकारियों के द्वारा मामले की जांच कराई जाएगी या फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा, इस संबंध में क्षेत्रीय व ग्रामीण लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

Published :  26 April 2024, 3:58 PM IST

Related News

Advertisement