हिंदी
फतेहपुर: असोथर थाना क्षेत्र के कंधिया गांव में विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। महिला की मौत से उसके घर गांव में मातम पसरा हुआ है।
डाइनामाइट न्यूज़ संवाददाता के मुताबिर कंधिया गांव निवासी शकुंतला (उम्र 54 वर्ष) पत्नी रामचंद्र मौर्य मंगलवार शाम 7 बजे पानी भरने घर के लिए सामने लगे नल में गई हुई थी।
नल के बगल में लगे विद्युत पोल के सपोर्ट के तार के चपेट में में आ जाने से वृद्धा की चिपक कर मौत हो गई। पति रामचंद्र ने थाने में सूचना दिया। वृद्ध महिला के एक बेटी थी, जिसकी शादी हो गई है।
पुलिस मौके पर पहुंचकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं आकस्मिक घटना से परिजनों सहित नातेदारों का रो रोकर हाल बेहाल है।
Published : 14 November 2024, 2:06 PM IST
Topics : Fatehpur uttar pradesh असोथर थाना क्षेत्र उत्तर प्रदेश पुलिस प्रशासन फतेहपुर मौत विद्युत विभाग