Fatehpur News: 72 घण्टे में महज 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति होने से लोग परेशान, गर्मी से हुआ बुरा हाल

डीएन ब्यूरो

यूपी के फतेहपुर में विद्युत आपूर्ति सही से नहीं हो रही है, जिससे गर्मी में लोगों का हाल बेहाल है। ज्यादा जानकारी के लिए पढ़िये डाइनामाइट न्यूज की ये रिपोर्ट

दो दर्जन से ज्यादा इंसुलेटर हुए ध्वस्त
दो दर्जन से ज्यादा इंसुलेटर हुए ध्वस्त


फतेहपुर: जिले में पिछले चार दिनों से 33 केवीए असोथर सब स्टेशन की आपूर्ति सुचारू रूप से नहीं चल पा रही है। पिछले 72 घण्टे में महज 24 घण्टे आपूर्ति होने से उपभोक्ता परेशान हैं।

असोथर सब स्टेशन की आपूर्ति के लिए 5 वर्ष पूर्व 132 केवी पावर हाउस राधानगर से सब स्टेशन तक कई लाइन बनाई गई थीं।

घटिया उपकरण लगाए जाने से यह लाइन शुरू से ही सही ढंग से कार्य नहीं कर पा रही थी। बारिश के दौरान आकाशीय बिजली चमकने से सर्वाधिक इंसुलेटर ध्वस्त हो जाते हैं। 

बता दें कि गत गुरुवार को रात 12 बजे हल्की बारिश से बिजली आपूर्ति गायब हो गई। असोथर सब स्टेशन पर पिछले 72 घण्टे के दौरान सोमवार तक लाइनमैनों की कड़ी मशक्कत के बाद फीडर की आपूर्ति शुरू हो सकी है।

वहीं असोथर सब स्टेशन से पोषित नरैनी फीडर को गुरुवार से सोमवार तक 18 घंटे की जगह पांच दिनों में महज 24 घंटे ही आपूर्ति मिली है। इससे उपभोक्ता परेशान हैं।

राधानगर सब स्टेशन से कई सब स्टेशनों व गांवों को आपूर्ति दी जाती है, जबकि असोथर सब स्टेशन से असोथर टाउन, जरौली, घरवासीपुर, नरैनी, थरियांव, गाजीपुर फीडर के सैकड़ों गांवों को सप्लाई दी जाती है। 

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से धान किसान परेशान असोथर नगर पंचायत के विधातीपुर वार्ड निवासी समाजसेवी युवा नेता सूरजभान पाल व भाजपा मंडल उपाध्यक्ष गौरव सिंह गौतम ने बताया कि गुरुवार रात लगभग 12 बजे से सोमवार की शाम तक नरैनी फीडर को महज 24 घंटे आपूर्ति की गई है।

विद्युत आपूर्ति रात को ही महज 4 से 5 घंटे कटऑफ कर दी जाती है। ऐसा पहले कभी नहीं हुआ है।

विद्युत आपूर्ति बाधित होने से धान किसान परेशान हैं। खेतों में पानी नहीं होने से धान रोपाई का कार्य प्रभावित हो रहा है। ग्रामीण इलाकों के फीडरों में सरकार की मंशा के विपरीत विद्युत वितरण 33 केवीए असोथर सब स्टेशन के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा किया जा रहा है। 

सब स्टेशन के अवर अभियंता कमल कुमार ने बताया कि गुरुवार से लेकर सोमवार तक 33 केवी के दो दर्जन से ज्यादा इंसुलेटर ध्वस्त हुए हैं, जिनको बदलकर आपूर्ति बहाल कराई गई है।

आपूर्ति बहाल होते ही दोबारा इंसुलेटर ध्वस्त होने से आपूर्ति ठप हो जाती है। लाइनमैनों की टीम लगातार मरम्मत कार्य में जुटी है। सोमवार को देर शाम तक आपूर्ति बहाल हो जाएगी।










संबंधित समाचार