किसानों की हड़ताल से सप्लाई ठप, दिल्ली-मुंबई में सब्ज़ियों के दामों में बढ़ोतरी

राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा राष्ट्रव्यापी हड़ताल के दूसरे दिन दिल्ली-मुंबई में सब्ज़ियों के दामों में बढ़ोतरी की गई है। पूरी खबर..

Updated : 2 June 2018, 10:13 AM IST
google-preferred

नई दिल्ली: राष्ट्रीय किसान महासंघ द्वारा बुलाई गई राष्ट्रव्यापी हड़ताल का आज दूसरा दिन है। किसानों ने 10 जून तक सब्‍जी, फल और दूध की सप्लाई को बंद करने का ऐलान किया है। मंडियों में सप्लाई ठप होने से सब्जियों की कीमत में बढ़ोतरी की गई है, जिसकी वजह से आम जनता को काफी परेशानी हो रही है। 

यह भी पढ़ें: 10 दिन की हड़ताल पर 22 राज्यों के किसान, दूध-सब्जी की सप्लाई बंद

दिल्ली-मुंबई में टमाटर की कीमत में दोगुने से ज्यादा बढ़ोतरी की गई है। तो वहीं पंजाब के भटिंडा में सब्जियों के मंडी तक ना पहुंचने से 20 से 30 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो गई है। इसके साथ ही हड़ताल के दूसरे दिन लुधियाना में किसानों ने सड़को पर सब्जियां फेंकी और दूध भी बहाया।

यह भी पढ़ें: पेट्रोल-डीजल के बाद LPG भी हुई महंगी, सब्सिडी और बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर में इतने रुपये की बढ़ोतरी

देश के लगभग 22 राज्यों के 130 संगठनों ने इस आंदोलन का सर्मथन कर रहे हैं। किसान की मुख्य मांग सब्जियों के न्यूनतम मूल्य, समर्थन मूल्य और न्यूनतम आय समेत कई मुद्दों को है। इसी मांग को पूरा करने के लिए किसान केंद्र सरकार के खिलाफ गांव बंद आंदोलन शुरू कर दिया है। 

Published : 
  • 2 June 2018, 10:13 AM IST

Related News

No related posts found.